दिवाली से पहले 'बेहद खराब' हुई दिल्ली की हवा, कुछ इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली से पहले दिल्ली का एक्यूआई 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया। रविवार को शहर में एक्यूआई 300 से ज़्यादा दर्ज किया गया जबकि कुछ इलाकों में यह 400 से भी ज़्यादा रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुबह 9:30 बजे के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में 430, अक्षरधाम में 426 और वज़ीरपुर में 364 एक्यूआई दर्ज किया गया।