दिवाली से पहले क्यों की जाती है हनुमान जी की पूजा?
दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली पर हनुमान जी की पूजा होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने उन्हें वरदान दिया था कि भक्त उनकी पूजा करने से पहले हनुमान जी की पूजा करेंगे। 14-साल का वनवास पूरा कर रावण को हराकर अयोध्या लौटे भगवान राम ने हनुमान जी की भक्ति-लगन-समर्पण के लिए उन्हें यह आशीर्वाद दिया।