वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, अमेरिकी सरकार ने विदेशी ब्रैंडेड दवाओं पर 100% टैरिफ से जेनरिक दवाओं को फिलहाल अलग रखने का फैसला किया है। यह फैसला ट्रंप की आंतरिक टीम की महीनों की बहस और दबाव के बाद आया है। इस निर्णय से अमेरिका में जेनरिक दवा बाज़ार में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली भारतीय फार्मा कंपनियों को राहत मिलेगी।