दिवाली से पहले दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना दिल्ली

स्विस फर्म 'आईक्यू एयर' की दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की ताज़ा सूची में दिल्ली शीर्ष स्थान पर है। सूची में मुंबई दूसरे स्थान पर है और उसके बाद लाहौर (पाकिस्तान), दुबई (यूएई), कोलकाता, जकार्ता (इंडोनेशिया), ढाका (बांग्लादेश), काहिरा (मिस्त्र), हनोई (वियतनाम) और काऊशुंग (ताइवान) का स्थान है। गौरतलब है, दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण स्तर बढ़ जाता है।