दिवाली से पहले दिल्ली के कई इलाकों की हवा हुई 'बेहद खराब'

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेज़ी से बढ़ने लगा है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। शुक्रवार को आनंद विहार में 369, वज़ीरपुर में 319 और द्वारिका में 329 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी एक्यूआई खराब स्तर पर पहुंचा है।