दिवाली से पहले दिल्ली की कई सड़कों पर लगा जाम

दिवाली और धनतेरस से पहले खरीदारी के लिए बाज़ारों में उमड़ी भीड़ का असर दिल्ली की सड़कों पर दिखने लगा है। बुधवार को जाम के कारण दिल्ली में बाज़ारों के आसपास गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। सामने आए वीडियो में तीन मूर्ति मार्ग, आश्रम, जिया सराय, इंडिया गेट और रिंग रोड के पास गाड़ियां रेंगती दिखीं।

Load More