ईपीएफओ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक 10 और 11 अक्टूबर को बेंगलुरु में होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक में ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन ₹1,000/माह से बढ़ाकर ₹2,500/माह करने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। गौरतलब है कि 2014 में न्यूनतम पेंशन ₹1,000/ माह तय की गई थी।