दिवाली से पहले पकड़ा गया 550 किलो मिलावटी पनीर, दिल्ली-NCR में सप्लाई की थी तैयारी
नोएडा (यूपी) में दिवाली से पहले 550 किलोग्राम मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए इसे ज़ब्त कर नष्ट कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस पनीर को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किए जाने की तैयारी हो रही थी। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर में 1100 किलो मिलावटी मिठाई को नष्ट किया गया था।