दिवाली से पहले खरीदना चाहते हैं कार? जानें बैंकों के शानदार ऑफर्स
इंडियन बैंक, SBI, कोटक महिंद्रा और HDFC बैंक त्योहारी सीज़न में कार लोन पर विशेष ऑफर दे रहे हैं। इंडियन बैंक शुरुआती सालाना 7.75% ब्याज दर पर ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस, कोटक 50% प्रोसेसिंग फीस छूट/ज़ीरो फोरक्लोज़र चार्ज, और HDFC बैंक 8.25% दर पर 8 साल का टेन्योर ऑफर कर रहा है। SBI इंटरेस्ट रेट में रियायत दे रहा है।