दिवाली से पहले रविवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लैटफॉर्म 4, 6 और 7 पर लगभग एक ही समय पर 3 ट्रेनें पहुंचने के समय यह घटना हुई। भारतीय रेलवे ने बयान जारी कर कहा, "फुटओवरब्रिज की सीढ़ियों पर एक महिला के गिरने से अन्य यात्रियों का संतुलन बिगड़ा।"