दिवाली से पहले सोने और चांदी ने लगाई लंबी छलांग, तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिवाली से एक हफ्ते पहले दिल्ली में सोमवार को 99.9% व 99.5% शुद्धता वाले सोने के दाम ₹1950-₹1,950 बढ़कर क्रमश: ₹1,27,950/10 ग्राम व ₹1,27,350/10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, चांदी के दाम ₹7,500 बढ़कर नए रिकॉर्ड ₹1,79,000/किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। वैश्विक बाज़ार में स्पॉट गोल्ड की कीमत तकरीबन 2% बढ़कर $4,084.99/औंस हो गई।