दिवाली से पहले हरियाणा सरकार ने बढ़ाई वृद्धावस्‍था पेंशन, 20 लाख लोगों को होगा फायदा

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर बुज़ुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। शुक्रवार को पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम सैनी ने वृद्धावस्था पेंशन ₹3,000/माह से बढ़ाकर ₹3,200/माह करने की घोषणा की। बढ़ी हुई पेंशन 1 नवंबर 2025 से लागू होगी जिससे करीब 20 लाख बुजुर्गों को सीधा लाभ मिलेगा।