inshorts

देवउठनी एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पारण का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज (20-नवंबर) देवउठनी एकादशी है। आज सुबह 7:15 बजे शुरू हुई एकादशी तिथि 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे खत्म होगी और व्रतियों के पारण का समय 21-नवंबर दोपहर 1:11 बजे शुरू होगा। इस दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। इस दिन से विवाह समेत मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।