देवउठनी एकादशी तक छोटे व्यापारियों व रेहड़ी-पटरी वालों से बाज़ार शुल्क न लिया जाए: एमपी सीएम

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए छोटे व्यापारियों व रेहड़ी-पटरी पर दीया, मूर्तियां, खिलौने, और अन्य दिवाली सामान बेचने वाले विक्रेताओं को बाज़ार कर व शुल्क में छूट की घोषणा की है। आदेश 29 अक्टूबर (धनतेरस) से 11 नवंबर (देवउठनी एकादशी) तक प्रभावी रहेगा। प्रदेश में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Load More