देवउठनी एकादशी पर आज भूलकर भी न करें ये काम, भगवान विष्णु और लक्ष्मी हो जाते हैं नाराज़
देवउठनी एकादशी पर स्नान के बाद ही तुलसी को छुएं और उसके पत्ते न तोड़ें। इस दिन बाल-दाढ़ी कटवाना, नाखून काटना और चावल खाना वर्जित माना जाता है। लहसुन, प्याज, मांस-मदिरा जैसे भोजन से बचें। व्रत रखने वाले ब्रह्मचर्य का पालन करें और वाद-विवाद न करें। इसका पालन न करने से भगवान विष्णु और लक्ष्मी नाराज़ हो जाते हैं।