विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन का देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह परिवार के साथ दर्शन के दौरान लोगों को पैसे बांटते नज़र आ रहे हैं। किशन ने पुजारियों को पैसे देने से पहले मंदिर के दान पात्र में भी कुछ रकम डाली। जैसे-जैसे वह पैसे बांटते गए कई और लोग उनके चारों ओर जमा हो गए।