देवदत्त पडिकल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक गेंद खेलकर डक पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है। पर्थ टेस्ट में भारत की पहली पारी में पडिकल 23 गेंदों पर शून्य पर आउट हुए। इससे पहले यह रिकॉर्ड दत्तात्रेय गजानन फड़कर के नाम था जो 1948 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 गेंद खेलकर डक पर आउट हुए थे।