यूपी में देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे पिता-बेटी समेत 3 की ज़िंदा जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले के नोनापार गांव में रात करीब डेढ़ बजे झोपड़ी में आग लगने से जितेंद्र (32), उनकी तीन साल की बेटी और बालकिशन की जलकर मौत हो गई। जितेंद्र की पत्नी लीला गंभीर रूप से झुलसी हैं और मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। आग लगने का कारण अज्ञात है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

Load More