दिशा सालियान के पिता ने सीबीआई को सौंपा बेटी की 'हत्या' का वीडियो सबूत
दिशा सालियान की मौत के मामले में उनके पिता सतीश सालियान ने सीबीआई को एक पेन ड्राइव सौंपी है जिसमें कथित तौर पर एक चश्मदीद का बयान और वीडियो सबूत शामिल है। सतीश सालियान के वकील के मुताबिक, कथित चश्मदीद घटनास्थल पर मौजूद था। सतीश का दावा है कि 'ताकतवर लोगों' ने दिशा की रेप के बाद हत्या की थी।