देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए जस्टिस सूर्यकांत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को जस्टिस सूर्यकांत को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया। जस्टिस सूर्यकांत की नियुक्ति 24 नवंबर से प्रभावी होगी और वह 9 फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसकी जानकारी देते हुए जस्टिस सूर्यकांत को शुभकामनाएं दीं। वर्तमान सीजेआई जस्टिस बीआर गवई 23-नवंबर को रिटायर होंगे।

Load More