देश के इस राज्य में लड़कियों पर होली का रंग डालने पर करनी पड़ती है उनसे शादी
झारखंड में रहने वाले संथाल आदिवासी समाज में रंगों के बजाय पानी से होली खेलने का रिवाज है। मान्यता है कि अगर कोई युवक अविवाहित लड़की/महिला पर रंग डाल देता है तो उसे लड़की/महिला से शादी करनी पड़ती है। लड़की के शादी से मना करने पर युवक को अपनी सारी संपत्ति उस लड़की के नाम करने की सज़ा मिलती है।