देश की खुदरा महंगाई में हुआ इजाफा, फिर भी RBI के अनुमान से रही नीचे
देश की खुदरा महंगाई नवंबर में हल्की बढ़त के साथ 0.71% पर पहुंच गई जो अक्टूबर 2025 में रिकॉर्ड सालाना निचले स्तर 0.25% थी। सांख्यिकी मंत्रालय (MoSPI) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में कीमतों में स्थिरता दिखी है जबकि खाद्य और ईंधन जैसी श्रेणियों में उतार-चढ़ाव जारी है। मुद्रास्फीति में यह मामूली बढ़ोतरी आरबीआई के अनुमान से नीचे है।