देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस ने बुधवार को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.2% घटकर ₹6,654 करोड़ रहा। वहीं, इस दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 8.9% की सालाना बढ़त के साथ ₹45,479 करोड़ रहा।