देश की दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है। वहीं, कंपनी में विदेशी भागीदार प्रूडेंशियल पीएलसी अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेच सकती है। आधिकारिक बयान के अनुसार, उद्देश्य है कि इस तरह के डाइवेस्टमेंट के पूरा होने के बाद शुद्ध आय शेयरधारकों को वापस कर दी जाएगी।