देश के पायलटों में 15% महिलाएं हैं जो वैश्विक औसत से 3 गुना ज़्यादा है: आर्थिक सर्वे
आर्थिक सर्वे 2023-24 के मुताबिक, देश में मौजूद पायलटों में 15% महिलाएं हैं जो वैश्विक औसत से लगभग 3 गुना ज़्यादा हैं। बकौल सर्वे, इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए ज़्यादा अवसर प्रस्तुत हुए हैं। आर्थिक सर्वे के मुताबिक, वर्ष 2023 में कुल 1622 कमर्शियल पायलट लाइसेंस जारी किए गए जिनमें से 18% महिलाओं को जारी किए गए।