देश की पहली 'वेजिटेरियन ट्रेन' है दिल्ली-कटरा वंदे भारत, नॉनवेज लाने पर है प्रतिबंध

दिल्ली से माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाली दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की पहली 'वेजिटेरियन ट्रेन' है। इस ट्रेन के मेन्यू में सिर्फ शाकाहारी खाना ही उपलब्ध है और यात्रियों को नॉन-वेज खाना लाने की अनुमति नहीं है। रसोई में केवल शाकाहारी भोजन का ही इस्तेमाल होता है। इस ट्रेन को 'सात्विक प्रमाणपत्र' भी प्राप्त है।