inshorts

देश की पहली करोड़पति सिंगर गौहर जान जिनके पास थी अपनी प्राइवेट ट्रेन

गौहर जान को भारत की पहली करोड़पति सिंगर माना जाता है। बताया जाता है कि बंगाल में उनके एक फैन ने उन्हें प्राइवेट ट्रेन भी उपहार में दी थी जिसका इस्तेमाल वह अपनी यात्राओं के लिए करती थीं। 1888 में गौहर ने अपनी पहली परफॉर्मेंस दी थी और वह ग्रामोफोन पर रिकॉर्डिंग करने के लिए ₹1,000-₹3,000 लेती थीं।