देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रेलवे ने दी मंज़ूरी, जानिए किस रूट पर दौड़ेगी खास ट्रेन

भारतीय रेल मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन संचालित 10 कोच वाली (डीज़ल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) DEMU ट्रेन को शुरू करने की मंज़ूरी दे दी है। यह ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और इसका संचालन उत्तरी रेलवे क्षेत्र के जींद और सोनीपत के बीच होगा। इस ट्रेन में दो पावर कार हैं जिनकी क्षमता 1200-1200 किलोवाट है।

Load More