देश को मिला पहला पूरी तरह से डिजिटल एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया है। यह देश का पहला पूरी तरह से डिजिटल एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट टर्मिनल को अंदर से कमल जैसा बनाया गया है और पूरी तरह बनने के बाद यह एयरपोर्ट साल में 9 करोड़ यात्रियों को हैंडल कर सकेगा।