देश को मिली सैन्य विमान की पहली निजी फैक्ट्री, पीएम मोदी ने गुजरात में किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ ने सोमवार को वडोदरा (गुजरात) में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया जहां सी-295 विमान बनाए जाएंगे। यह भारत में सैन्य विमान की पहली निजी फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) है। भारत को सी-295 प्रोग्राम के तहत एयरबस 56 विमान मुहैया कराएगी जिनमें से 40 मेड इन इंडिया होंगे।

Load More