देश को मिला सबसे अमीर सीएम, डीके शिवकुमार ने ली शपथ
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और ₹1,413.78 करोड़ की नेटवर्थ वाले शिवकुमार अब भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन गए हैं। सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में अब आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ₹931 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।