रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि देश में अब वंदे भारत 4.0 ट्रेन विकसित की जाएगी। नई ट्रेनों में बेहतर एयरोडायनमिक डिज़ाइन, आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम व यात्रियों के लिए और भी आरामदायक सीटें होने की संभावना है। वैष्णव ने कहा कि भारत 350 किलोमीटर/घंटा वाले हाई-स्पीड पैसेंजर ट्रेन कॉरिडोर तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है।