अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने देशभर में अपने खिलाफ 'नो किंग्स विरोध प्रदर्शन' के बीच कहा है, "मैं बिल्कुल भी राजा नहीं हूं। मैं अपने देश को महान बनाने के लिए जी-जान से मेहनत कर रहा हूं।" ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि ये (विरोध प्रदर्शन) एक मज़ाक हैं और ये प्रदर्शन बहुत छोटे व अप्रभावी थे।"