inshorts

देश के लोगों को ₹2.5 लाख करोड़ की बचत होगी: जीएसटी रिफॉर्म्स व आयकर छूट पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "हम 'नागरिक देवो भव:' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं...और नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स में इसकी साफ झलक दिखाई देती हैं।" उन्होंने कहा, "अगर हम आयकर छूट और जीएसटी छूट को जोड़ दें...तो एक साल में लिए गए फैसलों से देश के लोगों को ₹2.5 लाख करोड़ से ज़्यादा की बचत होगी।"