देश के वित्त मंत्री ही नहीं, ये 3 प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं बजट पेश; जानें क्यों लेना पड़ा फैसला?

दिवंगत प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने पीएम पद पर रहते हुए क्रमश: 1958, 1970-71 और 1987-88 में आम बजट पेश किया था। नेहरू व इंदिरा को वित्त मंत्री टीटी कृष्णमचारी (मूंदड़ा घोटाले) व मोरारजी देसाई के इस्तीफे और राजीव को वित्त मंत्री वीपी सिंह के सरकार से बाहर होने के कारण बजट पेश करना पड़ा था।