देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में किस वजह से दूषित हुआ पानी जिससे 8 लोगों की हुई मौत?
लगातार आठवीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुने गए इंदौर में दूषित पानी की वजह से कम-से-कम 8 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य पानी की सप्लाई पाइपलाइन में एक जगह लीकेज मिला जिसके ऊपर एक शौचालय बना हुआ था। उन्होंने कहा कि इस लीकेज के कारण ही पीने का पानी दूषित हो गया।