केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्कूलों व सार्वजनिक सुविधाओं का सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। नोटिस में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों और छात्रों को प्रशिक्षण देने की भी बात कही गई है। यह निर्देश झालावाड़ स्कूल हादसे में 7 बच्चों की मौत के बाद दिया गया है।