देश में 5 साल में ₹1.42 लाख करोड़ का हुआ बैंक फ्रॉड, महज 4.5% रकम ही हो सकी रिकवर
सरकार ने राज्यसभा में बताया है कि पिछले 5 वित्तीय वर्षों में कमर्शियल बैंकों और वित्तीय संस्थानों में कुल ₹1,42,112 करोड़ के फ्रॉड दर्ज किए गए। RBI के आंकड़ों के मुताबिक, इसमें से अबतक सिर्फ ₹6,389 करोड़ यानी करीब 4.5% रकम ही रिकवर हो सकी है। इन मामलों में सरकारी, निजी और विदेशी बैंकों समेत अन्य वित्तीय संस्थान शामिल हैं।