देश में AI की मदद से कम हो सकते हैं बिजली के बिल, ऊर्जा मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम
देश में बिजली उपभोक्ताओं को जल्द थोड़ी राहत मिल सकती है। बिजली वितरण नेटवर्क में ऊर्जा मंत्रालय AI का इस्तेमाल कर बिल कम करने और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, AI की मदद से बिजली चोरी वाले क्षेत्रों की पहचान की जाएगी जिससे वाणिज्यिक नुकसान घटेंगे और इसका सीधा फायदा बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा।