देश में FY27 तक कम हो जाएंगे सरकारी बैंक, एक और मर्जर राउंड में ये बैंक बन सकते हैं इतिहास

सरकार फिर से बड़े पैमाने पर सार्वजनिक बैंकों के मर्जर की तैयारी कर रही है। बकौल रिपोर्ट, वित्त वर्ष 2026-27 में इंडियन ओवरसीज़ बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंकों को पंजाब नैशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े बैंकों के साथ मिलाने पर चर्चा है।