देश में अब तक केवल 2 महिलाओं ने ही पेश किया है केंद्रीय बजट
भारत में अबतक केवल 2 महिलाओं ने ही बजट पेश किया है। दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालते हुए 1970-71 में बजट पेश किया था और वह ऐसा करने वालीं पहली महिला थीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करने वाली दूसरी महिला हैं और उन्होंने 2019 में सबसे पहले बजट पेश किया था।