देश में क्रिप्टो ग्राहकों के लिए KYC में सेल्फी और 'पेनी ड्रॉप' हुआ अनिवार्य

भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए KYC नियम और सख्त कर दिए गए हैं। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) ने नए दिशानिर्देश जारी करते हुए क्रिप्टो ग्राहकों के लिए लाइवनेस-डिटेक्शन के साथ सेल्फी और 'पेनी ड्रॉप' के ज़रिए बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। बकौल एफआईयू, ये कदम मनी-लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग पर रोक लगाने के लिए उठाए गए है।