देश में बदल सकती है इनकम टैक्स की तस्वीर, अगले हफ्ते नया बिल पेश करेगी सरकार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025-26 पेश करते हुए कहा कि सरकार अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश करेगी। उम्मीद की जा रही है कि नए विधेयक के ज़रिए सरकार पुरानी कर व्यवस्था को खत्म कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केवाईसी की प्रक्रिया आसान की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो।