देश में मकानों की कीमत व किराया लागत इस साल मुद्रास्फीति की तुलना में होगी अधिक: रिपोर्ट

रॉयटर्स द्वारा आवास विशेषज्ञों के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में मकानों की औसत कीमतें और किराया लागत इस वर्ष उपभोक्ता मुद्रास्फीति की दर से अधिक रहने की संभावना है। 14 संपत्ति बाज़ार विशेषज्ञों के बीच हुए सर्वेक्षण के पूर्वानुमानों के अनुसार, भारत में मकानों की औसत कीमतें इस वर्ष 6.5% और अगले वर्ष 6.0% बढ़ जाएंगी।