टॉप सिटीज़ फॉर वीमेन इन इंडिया (TCWI) की ताज़ा सूची के मुताबिक, महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा और करियर ग्रोथ के मामले में बेंगलुरु देश में पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई ने दूसरा स्थान हासिल किया है। सूची में तीसरे नंबर पर पुणे, चौथे पर हैदराबाद और पांचवें पर मुंबई है। गुरुग्राम और कोलकाता सूची में अगले शहर हैं।