देश में लागू हो रहे हैं फास्टैग के नए नियम, टोल गेट पर पहुंचने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें
एनसीपीआई ने FASTag के नियमों में बदलाव किए हैं जो 17 फरवरी से लागू होंगे। अब फास्टैग अकाउंट में सही केवाईसी या पर्याप्त रीचार्ज नहीं रहने पर यह ब्लैकलिस्ट हो जाएगा। अगर टोल प्लाज़ा पर टैग रीड करने से पहले 60 मिनट तक या रीड करने के 10 मिनट बाद तक टैग ब्लैकलिस्टेड रहता है तो पेमेंट नहीं होगा।