मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेटर विराट कोहली की भारत और विदेश में कई प्रॉपर्टीज़ हैं। बकौल रिपोर्ट्स, गुरुग्राम स्थित 10,000 वर्ग फीट में फैली विशाल कोठी विराट कोहली की सबसे आलीशान संपत्तियों में से एक है जिसे उन्होंने अपने भाई को दे दी है। कोहली का मुंबई के वर्ली में अपार्टमेंट, अलीबाग में बंगला और लंदन में भी प्रॉपर्टी हैं।