देशभक्ति गीत गाते हुए गुजरात में कुर्सी से अचानक गिरी महिला, हार्ट अटैक से हुई मौत
गुजरात के भुज में एक कार्यक्रम में एक महिला देशभक्ति गीत गीत गाते हुए कुर्सी से अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। स्थानीय लोग महिला को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन पहले ही उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक आने से महिला की मौत की पुष्टि की है।