देशभर के छात्रों के मुकाबले सबसे ज़्यादा दिल्ली के 39.1% छात्र ले रहे कोचिंग की मदद: सर्वे
राष्ट्रीय सैंपल सर्वेक्षण के मुताबिक, देशभर के औसत 27% छात्रों के मुकाबले दिल्ली के 39.1% छात्र प्राइवेट कोचिंग लेते हैं। दिल्ली में सालाना औसतन खर्च ₹5,643/छात्र है जबकि राष्ट्रीय औसत ₹2,409/छात्र है। उच्चतर माध्यमिक स्तर पर दिल्ली में औसत खर्च ₹12,891/छात्र जबकि राष्ट्रीय औसत ₹6,384/छात्र है। माध्यमिक स्तर पर दिल्ली में औसत खर्च ₹10,866/छात्र है व राष्ट्रीय स्तर ₹4,183/छात्र है।