ईद के मौके पर देशभर की मस्जिदों में पहुंचे मुसलमानों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर नमाज़ पढ़ी है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने ईद के दिन वक्फ (संशोधन) विधेयक के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज़ पढ़ने की अपील की थी। लोगों का मानना है कि विधेयक वक्फ संपत्तियों की मौजूदा स्थिति को प्रभावित कर सकता है।